मुखिया संघ ने सौंपा बीडीओ को ज्ञापन

पिपरा. प्रखंड मुखिया संघ की बैठक शुक्रवार को कोसी निरीक्षण भवन में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत भारती की अध्यक्षता में हुई. बैठक के बाद ज्ञापन बीडीओ ज्योति गामी को सौंपा गया. इसमें 15 दिनों के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गयी है. आवेदन में वृद्धावस्था पेंशन का ग्राम पंचायत कार्यालय […]

पिपरा. प्रखंड मुखिया संघ की बैठक शुक्रवार को कोसी निरीक्षण भवन में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत भारती की अध्यक्षता में हुई. बैठक के बाद ज्ञापन बीडीओ ज्योति गामी को सौंपा गया. इसमें 15 दिनों के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गयी है. आवेदन में वृद्धावस्था पेंशन का ग्राम पंचायत कार्यालय से सत्यापन, जन वितरण प्रणाली में उठाव एवं वितरण में ग्राम पंचायत की सहभागिता सुनिश्चित करना, बाल विकास परियोजना में सेविका-सहायिका की अनुपस्थिति एवं टीएचआर वितरण में ग्राम पंचायत की सहभागिता को सुनिश्चित करना आदि शामिल है. बैठक में सभी मुखिया मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >