बूथ स्तरीय जागरूकता समूह का होगा गठन: एसडीएम

फोटो-06,09कैप्सन-बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि त्रिवेणीगंज अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते अनुमंडल पदाधिकारी श्री झा ने कहा कि बूथ स्तरीय जागरूकता समूह का गठन एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लें. […]

फोटो-06,09कैप्सन-बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि त्रिवेणीगंज अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते अनुमंडल पदाधिकारी श्री झा ने कहा कि बूथ स्तरीय जागरूकता समूह का गठन एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लें. राष्ट्रीय पार्टी के किसी भी प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की जागरूक महिला, वार्ड सदस्य,ग्राम कचहरी के पंच, मुखिया, पंसस, जनप्रतिनिधि को बूथ जागरूकता समूह से जोड़ना है. उन्होंने निर्देश देते कहा कि राष्ट्रीय मतदाता सूची का शुद्धि करण व प्रमाणी करण का कार्य व्यापक स्तर पर करना है. साथ ही नाम का शुद्धि करण सहित किसी भी त्रुटि का निराकरण भी किया जाना है. कहा कि निर्वाचक सूची के शुद्धि करण हेतु सूची में अब अन्य कॉलम भी बढ़ाये गये हैं. जिसे बूथ क्षेत्र के अंतर्गत मतदाताओं के घर-घर जाकर करना है. कॉलम में मोबाइल नंबर भरना आवश्यक है. इस मौके पर अंचलाधिकारी अरविंद मिश्र, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अरविंद कुमार, जय कृष्ण यादव, अरुण कुमार आर्य, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, शंभु कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >