डाक कर्मियों का हड़ताल चौथे दिन भी जारी

सिमराही. तीन सूत्री मांगों के समर्थन में 10 मार्च से प्रारंभ डाक सेवकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा. राघोपुर प्रखंड स्थित गणपतगंज डाक घर के समक्ष डाक कर्मियों ने धरना के माध्यम से सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की.डाक कर्मी परमेश्वरी चौधरी, लाल बहादुर चौधरी, रामविलास यादव आदि ने […]

सिमराही. तीन सूत्री मांगों के समर्थन में 10 मार्च से प्रारंभ डाक सेवकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा. राघोपुर प्रखंड स्थित गणपतगंज डाक घर के समक्ष डाक कर्मियों ने धरना के माध्यम से सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की.डाक कर्मी परमेश्वरी चौधरी, लाल बहादुर चौधरी, रामविलास यादव आदि ने बताया कि सरकार डाक कर्मियों के साथ वादा खिलाफी कर रही है.उन्होंने बताया कि पूर्व में प्राप्त आश्वासन पर जब तक अमल नहीं किया जाता, हड़ताल जारी रहेगा.धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम में नूतन कुमारी, राजेश आनंद, दिनेश कुमार, गणेश चौधरी, दुर्गानंद गिरी, आनंद मंडल, दीपक सिंह, उमेश पासवान, प्रकाश कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >