टी-20 मैच में सुखपुर ने बरैल को हराया

फोटो-13कैप्सन- उद्घाटन करते प्रखंड प्रमुख डोमी पासवानकटैया-निर्मलीप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भागीरथ उच्च विद्यालय निर्मली के खेल मैदान में शुक्रवार को अवध प्रसाद मंडल स्मृति चैलेंजर ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख डोमी पासवान ने किया. इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना चाहिए. वही […]

फोटो-13कैप्सन- उद्घाटन करते प्रखंड प्रमुख डोमी पासवानकटैया-निर्मलीप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भागीरथ उच्च विद्यालय निर्मली के खेल मैदान में शुक्रवार को अवध प्रसाद मंडल स्मृति चैलेंजर ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख डोमी पासवान ने किया. इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना चाहिए. वही शशि भूषण मंडल ने कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है. मन्नू एलेवन सुखपुर व अनीश एलेवन बरैल के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया. टॉस जीत कर मन्नू एलेवन की टीम बल्लेबाजी करने उतरी. टीम ने 19.1 ओवर में 10 विकेट खो कर 178 रन का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनीश एलेवन की टीम 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 176 रन हीं बना सकी. इस तरह मन्नू एलेवन ने दो रनों से मैच अपने नाम कर लिया. मैच में सफल गेंदबाजी के लिए मन्नू एलेवन के बादल कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुखिया वीरेंद्र मंडल के द्वारा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >