मडल भाजपा की बैठक में कार्यकर्ता समागम पर विमर्श

फोटो -12कैप्सन- बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि, सुपौलसदर प्रखंड के गोठ बरुआरी पंचायत में शुक्रवार को भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार झा की अध्यक्षता में हुई.बैठक में 14 अप्रैल को पटना में आयोजित विराट कार्यकर्ता समागम पर विचार विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री रणधीर ठाकुर ने […]

फोटो -12कैप्सन- बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि, सुपौलसदर प्रखंड के गोठ बरुआरी पंचायत में शुक्रवार को भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार झा की अध्यक्षता में हुई.बैठक में 14 अप्रैल को पटना में आयोजित विराट कार्यकर्ता समागम पर विचार विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री रणधीर ठाकुर ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ताओं को देते हुए कार्यकर्ता समागम में अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने पर बल दिया.मंडल अध्यक्ष श्री झा ने सदस्यता सूची जमा करने एवं नया सदस्य बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से इसमें गति लाने की अपील की.उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता समागम में सदर प्रखंड से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे.इस मौके पर रजनीश सिंह, केदार प्रसाद सिंह, अरुण मंडल, उमाशंकर शर्मा, नथुनी प्रसाद सिंह, जयवीर यादव, सुभाष कुमार सिंह, राज कुमार झा, ब्रज किशोर झा, लाल बहादुर चौधरी, अभिमन्यु सिंह, अनिल वर्मा, शंकर झा, इंद्रकांत झा, पंकज प्रताप राठौर आदि उपस्थित थे.बैठक का संचालन मंडल महामंत्री परमानंद सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिवव्रत सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >