मामला किसनपुर थाना क्षेत्र के कटहरा-कदमपुरा गांव काशव के पास पत्थर का टुकड़ा भी मिला, जिस पर खून के दाग थे फोटो-04कैप्सन-प्रतिनिधि, किसनपुर थाना क्षेत्र के कटहरा-कदमपुरा गांव में गुरुवार की देर रात शादी समारोह में भाग लेने आये 13 वर्षीय किशोर की हत्या पत्थर से कुचल कर कर दी गयी. अहले सुबह बालक की लाश बांस बाड़ी से बरामद हुई. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. शादी समारोह में शरीक था बालक कटहरा-कदमपुरा रेलवे हॉल्ट के समीप रहने वाले किशन मुखिया के रिश्तेदार के घर कटहरा- कदमपुरा में ही गुरुवार की रात शादी समारोह था. उनका बेटा विनोद मुखिया भी अपनी मां के साथ समारोह में भाग लेने आया था. सुबह में उसकी लाश मो ताहिर के घर के पास स्थित बांस बाड़ी से बरामद हुई. मृत विनोद का सिर बुरी तरह कुचला गया था. शव के पास से पत्थर का टुकड़ा भी बरामद हुआ, जिस पर खून के दाग लगे हुए थे. विवाद में बालक की हत्या परिजनों और चर्चाओं पर यकीन करें, तो विनोद को लगभग 02:00 बजे रात में कुछ लड़कों के साथ खेलते देखा गया था. इसी दौरान उन लड़कों से विनोद की झड़प हुई. उसके बाद विनोद को नहीं देखा गया. सुबह में जब विनोद नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई. ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि बच्चों की लड़ाई में विनोद की हत्या हुई. पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. अनमोल कुमार, थानाध्यक्ष, किसनपुर
पत्थर से कुचल कर बालक की हत्या
मामला किसनपुर थाना क्षेत्र के कटहरा-कदमपुरा गांव काशव के पास पत्थर का टुकड़ा भी मिला, जिस पर खून के दाग थे फोटो-04कैप्सन-प्रतिनिधि, किसनपुर थाना क्षेत्र के कटहरा-कदमपुरा गांव में गुरुवार की देर रात शादी समारोह में भाग लेने आये 13 वर्षीय किशोर की हत्या पत्थर से कुचल कर कर दी गयी. अहले सुबह बालक की […]
