फोटो-05कैप्सन- बैठक में उपस्थित बीईओ व अन्य प्रतिनिधि, सरायगढ़ 15 मार्च को आयोजित बुनियादी साक्षरता परीक्षा की तैयारी को लेकर साक्षर भारत मिशन के तहत प्रखंड लोक शिक्षा समिति की बैठक गुरुवार को चांदपीपर स्थित बीआरसी में हुई. बीईओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रखंड क्षेत्र के नोडल प्रधानाध्यापक, संकुल समन्वयक एवं प्रेरक शामिल हुए. प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि साक्षरता महा परीक्षा में 15 से 35 आयु वर्ग के 1670 नव साक्षर भाग लेंगे. जिसके लिए 12 परीक्षा केंद्रों की स्थापना की गयी है. जिसमें मध्य विद्यालय भपटियाही, मध्य विद्यालय सरायगढ़, मध्य विद्यालय पिपराखुर्द, मध्य विद्यालय दाहूपट्टी, मध्य विद्यालय छिटही गोठ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर पलार, मध्य विद्यालय संस्कृत कोढ़ली, मध्य विद्यालय बलथरवा, मध्य विद्यालय बनैनिया, मध्य विद्यालय लालगंज, मध्य विद्यालय चांदपीपर तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन मुरली शामिल हैं. बताया कि इसके लिए 13 मार्च से सभी नोडल विद्यालय पर पंजीयन कार्य प्रारंभ होगा. साथ ही 13 से 17 मार्च तक आयोजित महादलित, अल्पसंख्यक एवं अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना अंतर्गत साक्षरता एवं समावेशी विकास हेतु वातावरण निर्माण सह कला जत्था भ्रमण प्रदर्शन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जायेगी. बैठक में केआरपी सीता कुमारी, नोडल प्रधानाध्यापक सुखदेव प्रसाद यादव, भागवत पासवान, निरंजन कुमार, अखिलेश कुमार, विनायक प्रसाद यादव, उपेंद्र कुमार मेहता, अशोक कुमार, संगीता देवी, मीना भारती, राजेश कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे.
नव साक्षरों की महापरीक्षा का पंजीयन आज से प्रारंभ
फोटो-05कैप्सन- बैठक में उपस्थित बीईओ व अन्य प्रतिनिधि, सरायगढ़ 15 मार्च को आयोजित बुनियादी साक्षरता परीक्षा की तैयारी को लेकर साक्षर भारत मिशन के तहत प्रखंड लोक शिक्षा समिति की बैठक गुरुवार को चांदपीपर स्थित बीआरसी में हुई. बीईओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रखंड क्षेत्र के नोडल प्रधानाध्यापक, संकुल समन्वयक एवं […]
