सुपौल. छात्र राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सदस्यों की बैठक जिला मुख्यालय स्थित आइटीआइ छात्रावास में बुधवार को हुई. अध्यक्षता छात्र रालोसपा के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव ने की. बैठक में जिले में बढ़ रही आपराधिक वारदातों के खिलाफ 16 मार्च को समाहरणालय के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया. धरना में दलित प्रकोष्ठ भी शामिल होगा. रालोसपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव इफ्तिखार आलम ने कहा कि सदर थाना कांड संख्या 55/15 के आरोपियों को पुलिस पदाधिकारी संरक्षण दे रहे हैं. इसके अलावा चुन्नी दुष्कर्म कांड की न्यायिक जांच की मांग की गयी. बैठक को मधेपुर जिला रालोसपा अध्यक्ष राजीव जोशी, विश्वविद्यालय छात्र रालोसपा अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा एवं दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र राम ने भी संबोधित किया.इस मौके पर नेपाल मंडल, पिंकू साह, श्याम सुंदर मंडल आदि उपस्थित थे.
16 को छात्र रालोसपा का समाहरणालय पर धरना
सुपौल. छात्र राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सदस्यों की बैठक जिला मुख्यालय स्थित आइटीआइ छात्रावास में बुधवार को हुई. अध्यक्षता छात्र रालोसपा के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव ने की. बैठक में जिले में बढ़ रही आपराधिक वारदातों के खिलाफ 16 मार्च को समाहरणालय के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया. धरना में दलित प्रकोष्ठ […]
