अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये ग्रामीण डाककर्मी

फोटो -5कैप्सन- मुख्य डाक घर के सामने नारेबाजी करते डाककर्मी.प्रतिनिधि, सुपौलअखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर जिले के सभी ग्रामीण डाक कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. हड़ताली डाककर्मी मुख्य डाक घर परिसर में एकत्रित हुए और अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. पूरे दिन परिसर में धरना एवं […]

फोटो -5कैप्सन- मुख्य डाक घर के सामने नारेबाजी करते डाककर्मी.प्रतिनिधि, सुपौलअखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर जिले के सभी ग्रामीण डाक कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. हड़ताली डाककर्मी मुख्य डाक घर परिसर में एकत्रित हुए और अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. पूरे दिन परिसर में धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम जारी रहा. इससे पूर्व सोमवार की शाम डाक कर्मियों द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल डाक कर्मी ने बाजार का भ्रमण किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मशाल जुलूस एवं धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व सहायक सचिव विनोद कुमार मिश्र द्वारा किया गया. श्री मिश्र ने बताया कि डाक सेवकों का विभागीय करण, विभागीय सुविधा प्रदान करना, सेवा शर्तों में सुधार के लिए कमेटी का गठन आदि उनकी मांगों में शामिल है. धरना में राजकिशोर खड़गा, दिनेश यादव, रंजीत चौधरी, मो अली हसन, मो शकील, मो मुस्तफा कमाल, मिथिलेश यादव, सियाराम साह, लड्डू लाल यादव आदि शामिल थे. त्रिवेणीगंज प्रतिनिधि अनुसार, हड़ताली डाक कर्मियों ने उप डाक घर परिसर में जमा होकर धरना दिया. कामेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरना कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार उनकी मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है. इसलिए मजबूर होकर ग्रामीण डाक कर्मियों को हड़ताल पर जाना पड़ा. इस मौके पर शिव शंकर सुधांशु, रघुनंदन राय, चंद्रशेखर सिंह, सुरेंद्र कुमार सुमन, प्रमोद कुमार, मिलिंद कुमार मिलन, दयाकांत चौधरी, सुरेश कुमार मंडल, मोहन सरदार, भूपेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >