शिक्षा के व्यवसायी करण से दूर रहने की जरूरत : प्रमुख

फोटो -10कैप्सन- कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्रमुख व प्राचार्यसरायगढ़प्रखंड के झिल्लाडुमरी पंचायत के दाहुपट्टी गांव में रविवार को सीताराम मां मिनरवा आवासीय विद्यालय सह कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव व बीएन इंटर कॉलेज के प्राचार्य अवध नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रमुख ने कहा […]

फोटो -10कैप्सन- कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्रमुख व प्राचार्यसरायगढ़प्रखंड के झिल्लाडुमरी पंचायत के दाहुपट्टी गांव में रविवार को सीताराम मां मिनरवा आवासीय विद्यालय सह कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव व बीएन इंटर कॉलेज के प्राचार्य अवध नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रमुख ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आवासीय विद्यालय खुलने से गरीब और शिक्षा से वंचित छात्रों को शिक्षा से जोड़ा जा सकेगा. वर्तमान में शिक्षा का तेजी से व्यवसायी करण हो रहा है, ऐसी प्रवृत्ति से दूर रहने की जरूरत है. प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान हैं. उन्होंने शिक्षकों से अपने कर्तव्य का निर्वाह जिम्मेवारी से करने का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षकों पर ही निर्भर है. मौके पर डॉ आरएन रमण, बीएल मेहता, उपेंद्र प्रसाद, तुलसी प्रसाद यादव, महेंद्र प्रसाद शास्त्री, लाल बाबू मेहता, प्राचार्य यशोधर प्रसाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >