फोटो – 01 कैप्सन- जुलूस में शामिल बच्चेप्रतिनिधि, छातापुरथाना क्षेत्र के चुन्नी में चार वर्षीया बालिका की दुष्कर्म और हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को स्थानीय न्यू मून किड्स स्कूल के बच्चों ने मुख्य सड़क पर मौन जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया. इस दौरान माथे पर काली पट्टी व हाथों में तख्ती लिए इस बर्बरता पूर्ण घटना का विरोध जताया. मौन जुलूस में शामिल नन्हें बच्चे ‘मुझे चॉकलेट चाहिए, मौत नहीं’, ‘आरोपी को फांसी दो’ आदि नारे लिखे तख्ती लिये हुए थे. न्यू मून किड्स स्कूल के निदेशक अनोज कुमार, प्रिसिंपल ममता कुमारी शर्मा, पल्लवी कुमारी, पुष्पा कुमारी, नुजहत परवीन के नेतृत्व में जुलूस निकला गया. इसके बाद शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत की आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी.
दुष्कर्म के विरोध में बच्चों ने निकाला मौन जुलूस
फोटो – 01 कैप्सन- जुलूस में शामिल बच्चेप्रतिनिधि, छातापुरथाना क्षेत्र के चुन्नी में चार वर्षीया बालिका की दुष्कर्म और हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को स्थानीय न्यू मून किड्स स्कूल के बच्चों ने मुख्य सड़क पर मौन जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया. इस दौरान माथे पर काली […]
