न्यास परिषद से हस्तक्षेप की मांगप्रतिनिधि, पिपराप्रखंड क्षेत्र स्थित सिमरिया गांव में धार्मिक न्यास परिषद की मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बेचने का मामला सामने आया है. इस बाबत मंदिर के भू दाता परिवार के सदस्य पंकज कुमार व ग्रामीणों ने धार्मिक न्यास परिषद पटना के अध्यक्ष, जिलाधिकारी व त्रिवेणीगंज के एसडीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि त्रिवेणीगंज अंचल स्थित सिमरिया गांव में पांडेय परिवार की ओर से दस्तावेज संख्या 9767/1952 द्वारा 34 बीघा जमीन श्री श्री 108 मिथिला बिहारी मंदिर को दान स्वरूप दी गयी थी. इस पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है. वर्तमान में मंदिर के पास लगभग 10-11 बीघा जमीन ही रह गयी है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि भू-दाता परिवार के सुरेश्वर पांडेय ने अपने दामाद व अन्य छह लोगों को अवैध रूप से मंदिर की जमीन का रजिस्ट्री करा दखल-कब्जा दिला दिया. भू-दाता परिवार के अन्य सदस्यों के विरोध के बावजूद अवैध कब्जे का सिलसिला जारी है. ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर बिहार राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास परिषद के द्वारा निबंधित है. इसका निबंधन संख्या 4104 है. ग्रामीणों ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन को इस बाबत कई बार शिकायत भी की गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. उन्होंने न्यास परिषद से मामले में हस्तक्षेप की मांग करते कहा है कि शीघ्र ही अगर कार्रवाई नहीं की गयी, तो मंदिर की पूरी जमीन औने-पौने दाम पर बेच दी जायेगी.
मंदिर के जमीन की हो रही अवैध बिक्री
न्यास परिषद से हस्तक्षेप की मांगप्रतिनिधि, पिपराप्रखंड क्षेत्र स्थित सिमरिया गांव में धार्मिक न्यास परिषद की मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बेचने का मामला सामने आया है. इस बाबत मंदिर के भू दाता परिवार के सदस्य पंकज कुमार व ग्रामीणों ने धार्मिक न्यास परिषद पटना के अध्यक्ष, जिलाधिकारी व त्रिवेणीगंज के […]
