कंपाउंडर व परिधापक के पदस्थापन की मांग

प्रतिनिधि,सुपौलनगर परिषद के पूर्व उप मुख्य पार्षद सह सांसद नगर प्रतिनिधि मनोज कुमार जैन ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर सदर अस्पताल में कंपाउंडर व परिधापक के रिक्त पदों पर शीघ्र पदस्थापन की मांग की है. श्री जैन ने आवेदन में कहा है कि सदर अस्पताल में कंपाउंडर का तीन व परिधापक का चार पद […]

प्रतिनिधि,सुपौलनगर परिषद के पूर्व उप मुख्य पार्षद सह सांसद नगर प्रतिनिधि मनोज कुमार जैन ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर सदर अस्पताल में कंपाउंडर व परिधापक के रिक्त पदों पर शीघ्र पदस्थापन की मांग की है. श्री जैन ने आवेदन में कहा है कि सदर अस्पताल में कंपाउंडर का तीन व परिधापक का चार पद स्वीकृत है. वर्तमान में एक कंपाउंडर व एक परिधापक कार्यरत है. अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 500 मरीज देखे जाते हैं, लिहाजा कर्मियों के अभाव में रोगियों को परेशानी होती है. श्री जैन ने तत्काल अन्य प्रखंडों के कंपाउंडर व परिधापक का स्थानांतरण कर उन्हें सदर अस्पताल में पदस्थापित करने की आवश्यकता जतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >