राज्यव्यापी हड़ताल का समर्थन करेगा आइएमए

प्रतिनिधि, सुपौल. आइएमए की जिला शाखा की आपातकालीन बैठक रविवार को स्थानीय अनंत प्रेरणा नर्सिंग होम परिसर में हुई. सचिव डॉ बीके यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया. सचिव ने बताया कि हड़ताल के समर्थन में सोमवार को […]

प्रतिनिधि, सुपौल. आइएमए की जिला शाखा की आपातकालीन बैठक रविवार को स्थानीय अनंत प्रेरणा नर्सिंग होम परिसर में हुई. सचिव डॉ बीके यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया. सचिव ने बताया कि हड़ताल के समर्थन में सोमवार को सभी निजी चिकित्सा संस्थान भी बंद रहेंगे. मौके पर शिवेंद्र दास, कन्हैया प्रसाद सिंह, शांति भूषण, अरुण कुमार वर्मा, संतोष झा, अभिषेक कुमार, अजीत कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे.वहीं राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के जिला सचिव डॉ सीके प्रसाद ने जिलाधिकारी, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल उपाधीक्षक व सभी पीएचसी प्रभारी को पत्र जारी कर हड़ताल की जानकारी दी है. कहा है कि संघ के राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में सोमवार से बुधवार तक ओपीडी व आपातकालीन सेवा बंद रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >