प्रतिनिधि,सुपौलजिला मुख्यालय स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई,जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता रामचंद्र प्रसाद सिंह ने की. बैठक में विशेष तौर पर सहरसा-फारबिसगंज आमान परिवर्तन पर चर्चा हुई. पार्टी के जिला संयोजक महेंद्र प्रसाद चौधरी ने बताया कि फरवरी माह में पार्टी के जिला स्तरीय शिष्ट मंडल ने आमान परिवर्तन को लेकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात किया था. जिसमें आमान परिवर्तन को अविलंब पूरा करने की मांग की गयी थी. मंत्री श्री प्रभु ने सकारात्मक आश्वासन दिया है.श्री चौधरी ने बताया कि मामले को लेकर कोसी के सांसदों से मुलाकात की गयी और सहयोग मांगा गया. आमान परिवर्तन पूरा होने तक जिला इकाई द्वारा चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. बैठक में डॉ राम प्रवेश साह, मो अब्दुल रहमान, ओम नारायण यादव, सूरज कुमार, उगन मुखिया, उपेंद्र यादव, सतीश चौधरी, विशुनदेव कामत आदि मौजूद थे.
आप की बैठक में आमान परिवर्तन पर चर्चा
प्रतिनिधि,सुपौलजिला मुख्यालय स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई,जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता रामचंद्र प्रसाद सिंह ने की. बैठक में विशेष तौर पर सहरसा-फारबिसगंज आमान परिवर्तन पर चर्चा हुई. पार्टी के जिला संयोजक महेंद्र प्रसाद चौधरी ने बताया कि फरवरी माह में पार्टी के जिला स्तरीय शिष्ट मंडल ने आमान परिवर्तन […]
