फोटो-07कैप्सन- जब्त दवा के साथ एसएसबी के जवान व आरोपीप्रतिनिधि, वीरपुर प्रतिबंधित नशीली दवाओं के तस्करी के आरोप में भीमनगर के पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र गोइत को एसएसबी ने गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार पैक्स अध्यक्ष दवा विक्रेता भी हैं. गिरफ्तारी के बाद गोइत को भीमनगर पुलिस ओपी को सुपुर्द कर दिया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट चंद्र प्रकाश सिंह राठौर ने बताया कि गुरुवार की सुबह औषधि निरीक्षक दीपक राम व एसएसबी की टीम ने पटना से वीरपुर आ रही वैशाली ट्रैवल्स बस (जेएच02 आर/5316) पर छापा मारा. बस में से लगभग सवा लाख रुपये मूल्य की दवा के साथ अमरेंद्र गोइत को पकड़ा गया. औषधि निरीक्षक ने बताया कि गोइत के पास से 400 बोतल कोडिन कंटेनिंग ड्रग्स के अलावा चार हजार नाइट्रेशन 10 एमजी के टैबलेट पाये गये, जो एनडीपीएस एक्ट के विरुद्ध है. दवा से संबंधित कोई भी बिल गोइत के पास उपलब्ध नहीं था. औषधि निरीक्षक श्री राम ने बताया कि गोइत पर पूर्व में भी प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार के मामले में वीरपुर व भीमनगर थाना में मामला दर्ज है.गौरतलब है कि कोडिन फॉस्फेट दवा के खरीदार अधिकांश नेपाली नागरिक हैं, जहां ऐसी दवाइयां नशे के रूप में इस्तेमाल होती है. राज्य सरकार द्वारा सीमावर्ती जिले में कोडिन फॉस्फेट युक्त कफ सीरफ की बिक्री व स्टॉक के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. श्री राम ने बताया कि जब्त की गयी दवाइयां पटना के जीएम रोड स्थित शुभम मेडिकल एजेंसी, नागेश्वरी फार्मा, अमृत फार्मा व शुभम फार्मा से फर्जी बिल के आधार पर खरीदी गयी थी. थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि कांड संख्या 30/15 दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
नशीली दवाओं के साथ पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार
फोटो-07कैप्सन- जब्त दवा के साथ एसएसबी के जवान व आरोपीप्रतिनिधि, वीरपुर प्रतिबंधित नशीली दवाओं के तस्करी के आरोप में भीमनगर के पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र गोइत को एसएसबी ने गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार पैक्स अध्यक्ष दवा विक्रेता भी हैं. गिरफ्तारी के बाद गोइत को भीमनगर पुलिस ओपी को सुपुर्द कर दिया गया, जहां […]
