व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

वीरपुर. जनवरी के अंतिम सप्ताह में मुख्य बाजार की घड़ी दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद बरामदगी के नाम पर पुलिस की असफलता से व्यवसायियों में आक्रोश बढ़ने लगा है. एसएसबी के श्वान दस्ते की मदद से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद भी मामला जस की तस है. जनवरी में हुई चोरी […]

वीरपुर. जनवरी के अंतिम सप्ताह में मुख्य बाजार की घड़ी दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद बरामदगी के नाम पर पुलिस की असफलता से व्यवसायियों में आक्रोश बढ़ने लगा है. एसएसबी के श्वान दस्ते की मदद से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद भी मामला जस की तस है. जनवरी में हुई चोरी की घटना के बाद व्यवसायियों ने तीन दिनों तक बाजार बंद कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गुस्से का इजहार किया था. एसपी पंकज कुमार राज के आश्वासन के बाद व्यवसायियों का गुस्सा थमा था. पर, एसपी के आश्वासन के बाद भी सामान की बरामदगी के मामले में पुलिस की विफलता से व्यवसायी एक बार फिर आंदोलन के मूड में हैं. अल्टीमेटम देते हुए व्यवसायियों ने कहा है कि पंाच दिनों के अंदर यदि सामान की बरामदगी नहीं हुई, तो आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >