स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर कार्यशाला का आयोजन

सरायगढ़. प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका, आशा, विकास मित्र एवं जीविका मित्रों ने भाग लिया. मौके पर डीडीसी हरिहर प्रसाद ने कहा कि बीपीएल परिवार के सदस्यों का स्मार्ट कार्ड बनाया जाना है. जिसमें […]

सरायगढ़. प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका, आशा, विकास मित्र एवं जीविका मित्रों ने भाग लिया. मौके पर डीडीसी हरिहर प्रसाद ने कहा कि बीपीएल परिवार के सदस्यों का स्मार्ट कार्ड बनाया जाना है. जिसमें परिवार के पांच सदस्य 05 लाख 30 हजार रुपये तक का नोटिफाइड अस्पताल में उपचार करा सकेंगे. इसके लिए बीपीएल परिवारों को आने-जाने का किराया भत्ता भी मिलेगा. जिन परिवारों में पांच सदस्य नहीं हैं, वैसे दो परिवारों को मिला कर एक स्मार्ट कार्ड दिया जायेगा. कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी आम लोगों को दें, ताकि ग्रामीण स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ बीपीएल परिवारों को मिल सके. मौके पर बीडीओ वीरेंद्र कुमार, डॉ तजमुल हुसैन एवं महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >