शिक्षा जागरूकता को लेकर कार्यशाला का आयोजन

राघोपुर. शौर्य समृद्धि सेवा समिति द्वारा पंचायत शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत सिमराही में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में समिति के प्रांतीय प्रमुख योगेंद्र कुमार झा ने कहा कि लोगों में आर्थिक आत्मनिर्भरता लाये जाने के लिए रोजगार परक तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा दिया जाना चाहिए. इस दिशा में बेहतर कार्य […]

राघोपुर. शौर्य समृद्धि सेवा समिति द्वारा पंचायत शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत सिमराही में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में समिति के प्रांतीय प्रमुख योगेंद्र कुमार झा ने कहा कि लोगों में आर्थिक आत्मनिर्भरता लाये जाने के लिए रोजगार परक तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा दिया जाना चाहिए. इस दिशा में बेहतर कार्य करने पर कार्यशाला में मुकेश कुमार यादव, गिरिधर मुखिया, मुकेश कुमार साह, राम नाथ पोद्दार को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर नूर इस्लाम आजाद, प्रकाश कुमार, मुकेश कुमार, गणेश प्रसाद जायसवाल, मिथिलेश कुमार, सुशील कुमार, प्रदीप, सतीश आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >