पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए चलाया पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए चलाया जायेगा जागरूकता अभियान: बलराम

फोटो-03कैप्सन- फाइल फोटोप्रतिनिधि, सरायगढ़ पंचायती राज व नगर निकाय के वित्त पोषण के लिए राज्य स्तर पर वित्त आयोग का गठन करना था, ताकि इन संख्याओं को अपनी वित्तीय आवश्यकता व विकास के लिए राज्य सरकार की संचित निधि से वित्त आयोग के अनुशंसा पर वित्त प्राप्त हो सके. लेकिन, राज्य सरकार पंचायती राज व […]

फोटो-03कैप्सन- फाइल फोटोप्रतिनिधि, सरायगढ़ पंचायती राज व नगर निकाय के वित्त पोषण के लिए राज्य स्तर पर वित्त आयोग का गठन करना था, ताकि इन संख्याओं को अपनी वित्तीय आवश्यकता व विकास के लिए राज्य सरकार की संचित निधि से वित्त आयोग के अनुशंसा पर वित्त प्राप्त हो सके. लेकिन, राज्य सरकार पंचायती राज व नगर निकाय को स्थानीय स्वशासन के रूप में विकसित करने के बजाय उनके संवैधानिक अधिकारों में कटौती कर रही है. उक्त बातें पूर्व विधान पार्षद बलराम सिंह यादव ने कही.उन्होंने कहा कि आज पंचायती राज व्यवस्था व नगर निकाय संकटकालीन दौर से गुजर रहा है. सरकार जाति व पार्टी के नाम पर प्रतिनिधियों को बंटवारा कर फुट डालो व राज करो की नीति अपना रही है. पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधि को अपने अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिनिधियों का संपर्क अभियान सह सम्मेलन कार्यक्रम कोसी प्रमंडल के सभी प्रखंड से लेकर जिला तक चलाया जायेगा. इस मौके पर सीपीआइ जिला मंत्री भोला यादव, शत्रुधन प्रसाद यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >