फोटो-06कैप्सन- समारोह में मौजूद महंत, यजमान व अन्य प्रतिनिधि, सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत चौघारा गांव में होने वाले प्रमंडलीय भगैत सम्मेलन को लेकर रविवार को सम्मेलन स्थल पर ध्वजारोहण समारोह किया गया. यदुनंदन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडितों ने पूजा-पाठ किया. महंत शुभी दास ने मंत्रोच्चार कराया. यजमान के रूप में फुलेंद्र यादव ने सपत्निक पूजन में भाग लिये. कार्यक्रम में भगैत मंडलियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. सम्मेलन स्थल पर विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है. संचालनक लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने बताया कि 30 मार्च को होने वाले दो दिवसीय भगैत सम्मेलन में सुपौल, सहरसा व मधेपुरा जिले के 540 भगैत मंडली के करीब 07 हजार भगैतिया शामिल होंगे. बिहार की पौराणिक लोक गाथा परंपरा को बचाने के उद्देश्य से सम्मेलन किया जा रहा है. उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव करेंगे. कई अन्य राज्य व राष्ट्र स्तरीय राजनेता शिरकत करेंगे. ध्वजारोहण समारोह में सुधीर यादव, शंभु यादव, अच्छे लाल यादव, रमेश प्रसाद यादव, घिनाय यादव, परमेश्वरी यादव, रघुनंदन यादव, अनंत लाल यादव, गजेंद्र यादव सहित भगैत मंडलियों के सभा पति शामिल थे.
भगैत सम्मेलन को लेकर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन
फोटो-06कैप्सन- समारोह में मौजूद महंत, यजमान व अन्य प्रतिनिधि, सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत चौघारा गांव में होने वाले प्रमंडलीय भगैत सम्मेलन को लेकर रविवार को सम्मेलन स्थल पर ध्वजारोहण समारोह किया गया. यदुनंदन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडितों ने पूजा-पाठ किया. महंत शुभी दास ने मंत्रोच्चार कराया. यजमान के रूप में […]
