राघोपुर यात्री बस में उत्पात मचाने एवं पुलिस जवान पर चाकू से हमला करने के मामले में राघोपुर पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के सुखासन बतरान निवासी मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है, जो त्रिवेणीगंज प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय राजपुर में कलर्क पद पर पदस्थापित है. मालूम हो कि शुक्रवार को सहरसा से वीरपुर जा रही यात्री बस में घुस कर उक्त व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में उत्पात मचाया जा रहा था.सूचना पर पहुंचे एसआईटी के जवान राकेश कुमार ने उसे समझाने का प्रयास किया.इसी दौरान उसने जवान पर चाकू से हमला कर दिया.जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये.थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि जख्मी जवान के बयान पर थाना कांड संख्या 29/15 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस जवान पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज
राघोपुर यात्री बस में उत्पात मचाने एवं पुलिस जवान पर चाकू से हमला करने के मामले में राघोपुर पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के सुखासन बतरान निवासी मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है, जो त्रिवेणीगंज प्रखंड अंतर्गत उच्च […]
