ग्रामीणों के विरोध के कारण आमसभा स्थगित

किसनपुर. प्रखंड के शिवपुरी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-47 पर सेविका-सहायिका चयन हेतु गुरुवार को आयोजित आम सभा हंगामे की भेंट चढ़ गयी. आमसभा में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा विरोध जताये जाने के उपरांत अगले आदेश तक के लिए आम सभा पर रोक लगा दी गयी है. महादलित बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 47 पर सेविका […]

किसनपुर. प्रखंड के शिवपुरी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-47 पर सेविका-सहायिका चयन हेतु गुरुवार को आयोजित आम सभा हंगामे की भेंट चढ़ गयी. आमसभा में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा विरोध जताये जाने के उपरांत अगले आदेश तक के लिए आम सभा पर रोक लगा दी गयी है. महादलित बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 47 पर सेविका एवं सहायिका के चयन हेतु गुरुवार को आम सभा बुलायी गयी थी. आम सभा की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और हंगामा करने लगे. ग्रामीणों का आरोप था कि बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा इस बाबत प्रचार-प्रसार नहीं किया गया. इसके कारण कई अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह गये. ग्रामीण पुन: तिथि निर्धारित कर आमसभा आयोजित करने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए सीडीपीओ ने अगले आदेश तक के लिए आम सभा पर रोक लगा दी. विरोध प्रकट करने वालों में लक्ष्मण कुमार चौधरी, ममता देवी, बुचनी देवी, अशोक सादा आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >