प्रखंड का दर्जा देने पर हर्ष व्यक्त

जदिया. जीतन राम मांझी सरकार द्वारा जदिया को प्रखंड का दर्जा दिये जाने पर स्थानीय आम लोगों में हर्ष व्याप्त है. इस बाबत पूर्व जिला पार्षद श्याम यादव ने कहा है कि दो दशक पुरानी स्थानीय लोगों की मांग अब पूरी हो चुकी है. इसके लिए श्री मांझी के साथ-साथ सांसद रंजीत रंजन एवं पप्पू […]

जदिया. जीतन राम मांझी सरकार द्वारा जदिया को प्रखंड का दर्जा दिये जाने पर स्थानीय आम लोगों में हर्ष व्याप्त है. इस बाबत पूर्व जिला पार्षद श्याम यादव ने कहा है कि दो दशक पुरानी स्थानीय लोगों की मांग अब पूरी हो चुकी है. इसके लिए श्री मांझी के साथ-साथ सांसद रंजीत रंजन एवं पप्पू यादव भी बधाई के पात्र हैं. दोनों के प्रयास से ही जदिया वासियों का सपना साकार हुआ है. हर्ष व्यक्त करने वालों में मो इम्तियाज उद्दीन, बलिहारी यादव, मो यूनुस, पवन अग्रवाल आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >