चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट: सुपौल एवं मधेपुरा के बीच भिड़ंत आज

सुपौल : प्रभात खबर की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को स्थानीय स्टेडियम में लीग मैच का आयोजन किया गया है. जिला मुख्यालय में पहली बार आयोजित इस मैच में सुपौल एवं मधेपुरा जिले की टीम के बीच भिड़ंत होगी. मैच की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी […]

सुपौल : प्रभात खबर की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को स्थानीय स्टेडियम में लीग मैच का आयोजन किया गया है. जिला मुख्यालय में पहली बार आयोजित इस मैच में सुपौल एवं मधेपुरा जिले की टीम के बीच भिड़ंत होगी. मैच की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

टूर्नामेंट के सुपौल जिला संयोजक सह जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शशिभूषण सिंह ने बताया कि 20-20 ओवर के इस मैच के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मैच का संचालन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नियमों के तहत किया जायेगा. प्रभात खबर द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खिलाडि़यों में काफी जोश व उत्साह का माहौल है.

सचिव श्री सिंह ने कहा कि मैच के लिए दोनों टीमों का रिपोर्टिंग समय पूर्वाह्न 10:00 बजे है. उद्घाटन के पश्चात मैच प्रारंभ होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >