जीतन राम के प्रति जतायी गयी आस्था

निर्मली मरौना प्रखंड अंन्तर्गत बेलही पंचायत के वार्ड संख्या-03 पूरब टोला स्थित बाबा दिनाभाद्री परिसर में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के दलित एवं महादलितों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता दलित – महादलित संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र कुमार मालवीय ने की. इस मौके पर श्री मालवीय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी […]

निर्मली मरौना प्रखंड अंन्तर्गत बेलही पंचायत के वार्ड संख्या-03 पूरब टोला स्थित बाबा दिनाभाद्री परिसर में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के दलित एवं महादलितों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता दलित – महादलित संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र कुमार मालवीय ने की. इस मौके पर श्री मालवीय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी दलित – महादलित के साथ-साथ बिहार के आम लोगों के बीच भी लोकप्रिय थे. श्री मांझी के महादलित समुदाय से आने के कारण सामंती मानसिकता के कुछ नेताओं ने साजिश के तहत उन्हें हटाने का काम किया. यह महादलितों का अपमान है. सभी ने श्री मांझी के प्रति आस्था व्यक्त करते कहा कि वे सभी मांझी के साथ हैं. मौके पर रामविलास सदा, शोभित सदा लक्ष्मण सादा, उमेश सादा, बद्री सादा, ललित सादा,बेचन सादा,रंजीत सादा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >