राघोपुर. सिमराही के दवा व्यवसायी बिंदा प्रसाद गुप्ता के मोबाइल पर अपराधियों ने धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. पीडि़त के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इधर दवा व्यवसायियों ने मंगलवार की देर शाम बैठक कर अपराधी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की है. सिमराही निवासी बिंदा प्रसाद गुप्ता की सिमराही बाजार में दवा की दुकान है. गत रविवार की शाम करीब 05:20 बजे अपराधी ने फोन कर धमकी देते हुए 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी. अपराधी खुद को संतोष मेहता बता रहा था. पीडि़त ने इसकी सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. मोबाइल फोन के कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है. इधर इस घटना से आक्रोशित दवा व्यवसायियों ने मंगलवार की देर शाम बैठक कर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की. बैठक में मौजूद थानाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही उक्त अपराधी सलाखों के पीछे होगा. लोगों ने चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया.
दवा व्यवसायी से मांगी गयी 10 लाख रुपये रंगदारी
राघोपुर. सिमराही के दवा व्यवसायी बिंदा प्रसाद गुप्ता के मोबाइल पर अपराधियों ने धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. पीडि़त के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इधर दवा व्यवसायियों ने मंगलवार की देर शाम बैठक कर अपराधी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की है. सिमराही […]
