पंचायत शिक्षक का नियोजन रद्द

सुपौल. किसनपुर प्रखंड के राजपुर पंचायत की शिक्षक नियोजन इकाई ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला राजपुर में कार्यरत शिक्षक रंजेश कुमार सिंह के नियोजन को रद्द कर दिया है. नियोजन इकाई के अनुसार, श्री सिंह विकलांग कोटा में पदस्थापित थे. उनके द्वारा जमा किये गये विकलांग प्रमाणपत्र को जांचोपरांत अवैध पाया गया. नियोजन इकाई […]

सुपौल. किसनपुर प्रखंड के राजपुर पंचायत की शिक्षक नियोजन इकाई ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला राजपुर में कार्यरत शिक्षक रंजेश कुमार सिंह के नियोजन को रद्द कर दिया है. नियोजन इकाई के अनुसार, श्री सिंह विकलांग कोटा में पदस्थापित थे. उनके द्वारा जमा किये गये विकलांग प्रमाणपत्र को जांचोपरांत अवैध पाया गया. नियोजन इकाई ने श्री सिंह से कई बार मूल प्रमाणपत्र समर्पित करने को कहा, लेकिन जमा नहीं किया गया. 12 फरवरी को पंचायत शिक्षक नियोजन इकाई की बैठक में एम्स, नई दिल्ली द्वारा निर्गत परिप्रत्र के आधार पर श्री सिंह का नियोजन निरस्त कर दिया गया. उनकी जगह पर चौहट्टा निवासी अशोक कुमार को योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >