सुपौल. सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे, स्वामी अग्निवेश एवं मेधा पाटकर द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरुद्ध चलाये जा रहे आंदोलन के समर्थन में लोहिया यूथ ब्रिगेड 25 से पूरे बिहार में आंदोलन चलायेगा. ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश ला कर धनवानों को और धनवान तथा किसानों को पंगु बनाने में जुटी है. नया अध्यादेश लागू कर किसानों की जमीन हड़पने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. नया अध्यादेश लागू होने से आजाद भारत में किसान गुलामी का जीवन जीने को विवश हो जायेंगे. लोहिया यूथ ब्रिगेड द्वारा केंद्र सरकार की इस साजिश का कड़ा विरोध किया जायेगा. विरोध स्वरूप बुधवार से पूरे सूबे में ब्रिगेड के सदस्यों द्वारा आंदोलन का आगाज किया जायेगा.
अन्ना हजारे के समर्थन में उतरी लोहिया यूथ ब्रिगेड
सुपौल. सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे, स्वामी अग्निवेश एवं मेधा पाटकर द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरुद्ध चलाये जा रहे आंदोलन के समर्थन में लोहिया यूथ ब्रिगेड 25 से पूरे बिहार में आंदोलन चलायेगा. ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश ला कर धनवानों को और धनवान तथा […]
