फोटो-14 कैप्सन- विद्यालय में मौजूद एसडीएम प्रतिनिधि, निर्मली अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित प्राथमिक विद्यालय मेहतर टोला का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रधान व शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चार शिक्षकों में से तीन शिक्षक उपस्थित थे. एक शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर पाये गये. नामांकित 155 बच्चों में से 124 उपस्थित थे. विद्यालय के सभी अभिलेखों के अवलोकन के बाद बच्चों की औसत उपस्थिति पर एसडीएम श्री सिंह ने संतोष व्यक्त किया. उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना का भी जायजा लिया. विद्यालय प्रधान रेणु कुमारी ने बताया कि एक सप्ताह से चावल के अभाव में मध्याह्न भोजन बंद है. आज ही दोपहर में चावल उपलब्ध कराया गया है. विद्यालय प्रधान ने बुधवार से एमडीएम नियमित रूप से चलाने की बात कही. विद्यालय की जमीन के संबंध में एसडीओ ने कहा कि प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस मौके पर शिक्षक विजय कुमार, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे.
एसडीएम ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण
फोटो-14 कैप्सन- विद्यालय में मौजूद एसडीएम प्रतिनिधि, निर्मली अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित प्राथमिक विद्यालय मेहतर टोला का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रधान व शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चार शिक्षकों में से तीन शिक्षक उपस्थित थे. […]
