फोटो-16कैप्सन- उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र में परीक्षा देते परीक्षार्थी प्रतिनिधि, सुपौल बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2014 सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई. परीक्षा में जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे. हालांकि बाद में एक परीक्षा केंद्र बदले जाने से परीक्षार्थियों को थोड़ी परेशान का सामना करना पड़ा. सोमवार को दोपहर 02:00 बजे से 04:15 बजे तक एसएससी परीक्षा का आयोजन हुआ. सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया था. परीक्षा के नियमों के अनुसार प्रश्न के प्रत्येक खंड के लिए एक पुस्तक ले जाने का प्रावधान था. लेकिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पाबंदी लगी रही. कुछ दिनों पूर्व ही एसएनएस महिला कॉलेज केंद्र को राजकीय उच्च विद्यालय केंद्र में समाहित कर दिया गया था, जिसकी जानकारी परीक्षार्थियों को नहीं थी. प्रवेश पत्र पर दर्ज एसएनएस कॉलेज केंद्र पर पहुंचने पर उन्हें राजकीय उच्च विद्यालय जाने को कहा गया. इस वजह से कुछ परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. परीक्षा के नोडल पदाधिकारी धर्मेंश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हुआ.
शांतिपूर्ण हुई एसएससी की परीक्षा
फोटो-16कैप्सन- उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र में परीक्षा देते परीक्षार्थी प्रतिनिधि, सुपौल बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2014 सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई. परीक्षा में जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे. हालांकि बाद में एक परीक्षा केंद्र बदले जाने […]
