फोटो-14कैप्सन- बच्चों को खुराक पिलाते डीडीसीप्रतिनिधि,सुपौलपल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को डीडीसी हरिहर प्रसाद ने सदर प्रखंड अंतर्गत पिपरा-खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 02 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 29 पर बच्चों को खुराक पिला कर किया. डीआइओ डॉ सीके प्रसाद ने बताया कि अभियान के तहत 22 से 26 जनवरी के बीच जिले के 383792 घर व 486969 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य लिया गया है. लक्ष्य प्राप्ति के लिए 915 दल घर-घर जा कर बच्चों को दवा पिलायेंगे. 12 एसएसबी व 22 स्काउट दल सहित कुल 98 ट्रांजिट दल अभियान में हिस्सा ले रहे हैं. वहीं 16 मोबाइल टीम व 334 पर्यवेक्षक लगाये गये हैं. बताया कि छूटे हुए बच्चों को 28 फरवरी को दवा पिलायी जायेगी. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ यूएस मधुप, एसीएमओ श्रीकांत मंडल, एसएमसी अनुपमा चौधरी, पीएचसी प्रभारी डॉ एसएस विद्यार्थी, पीएचसी प्रबंधक एस अदीब अहमद, बीएमसी बिहारी कांत सिंह, सेविका शबनम आरा, सहायिका बीवी फिरोजा खातून, आशा नीलम देवी आदि मौजूद थे.
पोलिया अभियान का शुभारंभ, 28 को भी पिलायी जायेगी खुराक
फोटो-14कैप्सन- बच्चों को खुराक पिलाते डीडीसीप्रतिनिधि,सुपौलपल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को डीडीसी हरिहर प्रसाद ने सदर प्रखंड अंतर्गत पिपरा-खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 02 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 29 पर बच्चों को खुराक पिला कर किया. डीआइओ डॉ सीके प्रसाद ने बताया कि अभियान के तहत 22 से 26 जनवरी के बीच जिले के […]
