कृषि समन्वयक की हत्या पर आंदोलन की चेतावनी

सुपौल. बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमन कुमार ने रविवार को मधेपुरा में कृषि समन्वयक जय कुमार ज्वाला की गोली मार कर हत्या किये जाने पर कहा कि राज्य में भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का बोलबाला है. अपराधी सरेआम हत्या कर रहे हैं और आलाधिकारी चुप बैठे हुये हैं. इस प्रकार […]

सुपौल. बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमन कुमार ने रविवार को मधेपुरा में कृषि समन्वयक जय कुमार ज्वाला की गोली मार कर हत्या किये जाने पर कहा कि राज्य में भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का बोलबाला है. अपराधी सरेआम हत्या कर रहे हैं और आलाधिकारी चुप बैठे हुये हैं. इस प्रकार केवल कहने मात्र के लिए सूबे में सुशासन है. मृत व्यक्ति संविदा कर्मी थे और सिंहेश्वर मेला में दंडाधिकारी पद पर प्रतिनियुक्त थे. चूंकि कर्तव्य के दौरान उनकी हत्या हुई है, इसलिए तत्काल परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा और एक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जानी चाहिए. कहा कि अगर हत्यारों की 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पूरे प्रदेश के किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >