सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वितरण जारी

निर्मली प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में शिविर आयोजित कर लाभुकों के बीच सामाजिक सुरक्षा योजना मद की पेंशन राशि का वितरण किया जा रही है. बीडीओ परशुराम सिंह ने बताया कि जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार विगत 20 फरवरी से ही शिविर आयोजित कर पेंशन बांटा जा रहा है. 21 फरवरी को कमलपुर एवं दिघिया […]

निर्मली प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में शिविर आयोजित कर लाभुकों के बीच सामाजिक सुरक्षा योजना मद की पेंशन राशि का वितरण किया जा रही है. बीडीओ परशुराम सिंह ने बताया कि जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार विगत 20 फरवरी से ही शिविर आयोजित कर पेंशन बांटा जा रहा है. 21 फरवरी को कमलपुर एवं दिघिया ,23 फरवरी को बेला सिगार मोती व हरियाही पंचायत तथा 24 फरवरी को मझारी पंचायत में शिविर आयोजित किया गया. पिपरा प्रतिनिधि अनुसार प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन मे शनिवार को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत सामान्य वर्ग के 15 एवं अनुसूचित जाति के 26 लाभुकों के बीच क्रमश: 10 हजार एवं 20 हजार रुपये की दर से वितरित किया गया. राशि चेक के माध्यम से दी गयी. यह जानकारी बीडीओ ज्योति गामी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >