फोटो- चैंपियंस ट्रॉफी का लोगो लगाएंगेप्रतिनिधि,सुपौलप्रभात खबर द्वारा आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए खिलाडि़यों के चयन को लेकर दो दिवसीय ट्रायल शिविर का शुभारंभ 22 फरवरी को स्थानीय स्टेडियम में होगा. शिविर में प्रतिभा के आधार पर चयनित खिलाडि़यों को जिलास्तरीय टीम में शामिल किया जायेगा. नवगठित टीम 27 फरवरी को टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेगी. ट्रायल शिविर के संयोजक सह डीसीए के जिला सचिव शशि भूषण सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह 09:00 बजे से प्रारंभ होने वाले इस शिविर में जिले के खिलाडि़यों का ट्रायल कमेटी द्वारा प्रतिनियुक्त चयनकर्ताओं द्वारा लिया जायेगा. इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान क्रिकेटरों का चयन कर 15 सदस्यीय सुपौल जिला टीम का गठन किया जायेगा. ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडि़यों को किट खुद लाना होगा. ट्रायल एवं प्रतियोगिता ड्यूज गेंद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानकों के अनुरूप होगी. गौरतलब है कि प्रभात खबर द्वारा लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. टूर्नामेंट में राज्य के सभी 38 जिलों की टीमें भाग लेंगी.
टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी : ट्रायल शिविर का शुभारंभ आज
फोटो- चैंपियंस ट्रॉफी का लोगो लगाएंगेप्रतिनिधि,सुपौलप्रभात खबर द्वारा आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए खिलाडि़यों के चयन को लेकर दो दिवसीय ट्रायल शिविर का शुभारंभ 22 फरवरी को स्थानीय स्टेडियम में होगा. शिविर में प्रतिभा के आधार पर चयनित खिलाडि़यों को जिलास्तरीय टीम में शामिल किया जायेगा. नवगठित टीम 27 […]
