फोटो-05कैप्सन- पत्रकारों को संबोधित करते डीडीसी हरिहर प्रसादप्रतिनिधि, सुपौल22 फरवरी को जिले में होने वाले स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2014 की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह बातें डीडीसी हरिहर प्रसाद ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहीं. परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में सात परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इनमें बीएसएस कॉलेज, टीसी उच्च विद्यालय, आरएसएम पब्लिक स्कूल, बवि बालिका उच्च विद्यालय, उर्दू मध्य विद्यालय, हजारी +02 उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं. इन परीक्षा केंद्रों पर 4439 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. एसएनएस महिला कॉलेज स्थित केंद्र को सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय में समाहित कर दिया गया है. डीडीसी ने बताया कि परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त करायी जायेगी. सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक पुरुष एवं महिला दंडाधिकारी के अलावा पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गयी है. शहर में गश्ती का भी निर्देश दिया गया है. वरीय उप समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी प्रेक्षक होंगे. अपर समाहर्ता आपदा अरुण प्रकाश को उड़नदस्ता की कमान सौंपी गयी है. परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी करायी जायेगी. परीक्षा हॉल में प्रत्येक खंड के एक पुस्तक ले जाने का प्रावधान है. लेकिन छायाप्रति, हस्तलिखित व नोट-बुक तथा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना वर्जित है. परीक्षा केंद्र पर चिकित्सा व्यवस्था एवं अग्नि शमन दस्ता मौजूद रहेगा.जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों के ठहराव व्यवस्था की निगरानी के लिए एसडीओ एवं एसडीपीओ को निर्देश दिया है. मौके पर डीआरडीए निदेशक ब्रज किशोर लाल भी मौजूद थे.
एसएससी परीक्षा : 07 परीक्षा केंद्रों पर 4439 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल
फोटो-05कैप्सन- पत्रकारों को संबोधित करते डीडीसी हरिहर प्रसादप्रतिनिधि, सुपौल22 फरवरी को जिले में होने वाले स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2014 की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह बातें डीडीसी हरिहर प्रसाद ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहीं. परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में सात परीक्षा केंद्र बनाये गये […]
