फोटो-08कैप्सन- निर्माणाधीन बाढ़ आश्रय स्थलप्रतिनिधि, वीरपुरबाढ़ आश्रय स्थल निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम एवं एसडीओ से की है. ह्रदयनगर के पंचायत समिति सदस्य राम प्रभु कुमार यादव ने आवेदन में कहा है कि संवेदक द्वारा सोलिंग का कार्य जमीन लेवल से सात फीट नीचे के बदले तीन फीट नीचे से किया जा रहा है. 20 एवं 16 एमएम सरिया के बजाय 10 व 12 एमएम का सरिया लगाया जा रहा है. ढलाई के अनुपात में भी मानक का पालन नहीं किया जा रहा है. ग्रामीण किसुन सुपोलिया, सुरेंद्र बहरखेर, जय कृष्ण पुंशिया, योगेंद्र उप्रजिया, अशोक सुपोलिया, भरत पुंशिया, जय प्रकाश गोठिया, शंभु कुमार यादव ने भी कार्य पर रोक लगाने की मांग की है. इस बाबत एसडीओ चंदन चौहान ने बताया कि शिकायत के आलोक में जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
आश्रय स्थल निर्माण में बरती जा रही अनियमितता, कार्रवाई की मांग
फोटो-08कैप्सन- निर्माणाधीन बाढ़ आश्रय स्थलप्रतिनिधि, वीरपुरबाढ़ आश्रय स्थल निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम एवं एसडीओ से की है. ह्रदयनगर के पंचायत समिति सदस्य राम प्रभु कुमार यादव ने आवेदन में कहा है कि संवेदक द्वारा सोलिंग का कार्य जमीन लेवल से सात फीट नीचे के बदले तीन फीट नीचे […]
