फोटो-09कैप्सन- पीडि़तों के बीच राहत वितरण करते भाजपा नेताकुनौली. डगमारा पंचायत स्थित पिपराही वार्ड नंबर 04 में बुधवार की रात अचानक लगी आग से एक परिवार का दो घर जल कर राख हो गया. पीडि़त गृहस्वामी मो युसुफ ने बताया कि अगलगी में कपड़ा, अनाज, बरतन, फर्नीचर सब कुछ जल कर नष्ट हो गया. अगलगी की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल एवं 35 वीं एसएसबी बटालियन के जवानों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. डगमारा ओपी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आग लगने से करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति नष्ट हुई है. मालूम हो कि विगत दिनों कमलपुर पंचायत के पांडेय टोला वार्ड नंबर 05 में आग लगने से 07 घर जले थे. जिससे लाखों की क्षति हुई थी. पीडि़त केदार यादव, काली कांत यादव, पवन कुमार यादव, रामेश्वर यादव, बद्री यादव, राम पुकार यादव आदि के बीच गुरुवार को भाजपा नेता सचिन माधोगडि़या द्वारा साड़ी, कंबल, लुंगी आदि राहत सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजा राम गुप्ता, उपाध्यक्ष नरोत्तम कुमार निराला उर्फ क्रांति सिंह, रामप्रवेश यादव, संजय साह, तेज नारायण मंडल आदि मौजूद थे.
अगलगी में दो घर जले, राहत का हुआ वितरण
फोटो-09कैप्सन- पीडि़तों के बीच राहत वितरण करते भाजपा नेताकुनौली. डगमारा पंचायत स्थित पिपराही वार्ड नंबर 04 में बुधवार की रात अचानक लगी आग से एक परिवार का दो घर जल कर राख हो गया. पीडि़त गृहस्वामी मो युसुफ ने बताया कि अगलगी में कपड़ा, अनाज, बरतन, फर्नीचर सब कुछ जल कर नष्ट हो गया. अगलगी […]
