फोटो-05कैप्सन- पिरामिड की आकृति बनाते बच्चेप्रतिनिधि, प्रातपगंजभारत स्काउट एंड गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार को स्थानीय पब्लिक उच्च विद्यालय परिसर में किया गया. शिविर का उद्घाटन बीइओ विश्वनाथ राय ने झंडोत्तोलन कर किया. मौके पर स्काउट व गाइड के जिला सचिव नागेश्वर विराजी ने बताया कि शिविर के दौरान पांच दिनों तक स्काउटरों को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जायेगा. 22 फरवरी तक चलनेवाले इस प्रशिक्षण शिविर में शारीरिक, मानसिक व नैतिक विकास के साथ ही संवर्धन कार्यक्रम पर बल दिया जायेगा. शिविर में उपस्थित स्काउटरों को हस्तकला, चित्रकला, गजट, पिरामिड, गीत-संगीत आदि का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा. शिविर के मुख्य प्रशिक्षक सह जिला संगठन आयुक्त संजय कुमार झा द्वारा मौके बच्चों को नैतिकता का बोध सहित अन्य विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. शिविर के प्रथम दिन बच्चों ने पिरामिड की आकृति बना कर आकर्षक नजारा पेश किया. इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद यादव, बाबू नंद यादव, सुंदर लाल साहू सहित विभिन्न विद्यालयों से आये शारीरिक शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे.
स्काउट एंड गाइड के पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ
फोटो-05कैप्सन- पिरामिड की आकृति बनाते बच्चेप्रतिनिधि, प्रातपगंजभारत स्काउट एंड गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार को स्थानीय पब्लिक उच्च विद्यालय परिसर में किया गया. शिविर का उद्घाटन बीइओ विश्वनाथ राय ने झंडोत्तोलन कर किया. मौके पर स्काउट व गाइड के जिला सचिव नागेश्वर विराजी ने बताया कि शिविर के दौरान पांच दिनों […]
