भाजपा के प्रति बढ़ा है विश्वास: नागेंद्र

फोटो -4केप्सन- बैठक को संबोधित करते संगठन मंत्री अभय गिरी.प्रतिनिधि, सुपौलभाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को स्थानीय व्यापार संघ भवन में पार्टी जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि देश का हर वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

फोटो -4केप्सन- बैठक को संबोधित करते संगठन मंत्री अभय गिरी.प्रतिनिधि, सुपौलभाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को स्थानीय व्यापार संघ भवन में पार्टी जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि देश का हर वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से संतुष्ट है. लोगों का विश्वास पार्टी के प्रति काफी बढ़ा है.लोग पार्टी से जुड़ कर भाजपा का हिस्सा बनना चाहते हैं.उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जा कर प्रधानमंत्री द्वारा देश हित में किये जा रहे कार्यों को बताने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की. प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राम नरेश सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में सबसे अधिक सदस्यता वाली भाजपा ही एक पार्टी है.देश में दस करोड़ से अधिक नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है.उन्होंने कहा कि किसान एवं गरीबों के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलायी जा रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील की.कार्यशाला को क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभय गिरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर चौधरी एवं संतोष प्रधान, संगठन प्रभारी अनुरंजन झा, प्रो बैद्यनाथ भगत, मनोज कुमार पाठक, दिलीप सिंह, पवन अग्रवाल, रंधीर ठाकुर, उचित राम मेहता, पूर्व विधायक दीनबंधु यादव, अररिया जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र ठाकुर, रंजु झा, सुरेंद्र नारायण पाठक, सरिता मिश्रा, शालीग्राम पांडेय, राम कुमार राय, नरेंद्र ऋषिदेव,सचिन माधोगडि़या, बलराम कामत, संजीव भगत, संतोष सिंह, विनित मिश्र, ओम प्रकाश गुप्ता, सरोज कुमार झा, मनोज कुमार सिंह, हरेराम मंडल, दीपक कुमार दीप, मो जहीर आदि ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >