दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

किसनपुर. जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर इग्नू सत्र के संवर्धन व परामर्श कक्षा प्रारंभ करने के लिए मध्य विद्यालय कुमरगंज में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को किया गया. मौके पर प्रशिक्षक चंद्रकांत महतो व विश्व विजय कुमार ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि संवर्धन परामर्श कक्षा की शुरुआत को […]

किसनपुर. जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर इग्नू सत्र के संवर्धन व परामर्श कक्षा प्रारंभ करने के लिए मध्य विद्यालय कुमरगंज में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को किया गया. मौके पर प्रशिक्षक चंद्रकांत महतो व विश्व विजय कुमार ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि संवर्धन परामर्श कक्षा की शुरुआत को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आगामी छह माह तक प्रत्येक शनिवार व रविवार को इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. प्रशिक्षण में सभी सभी डीपीइ उत्तीर्ण अप्रशिक्षित शिक्षक शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >