लोक संवेदना अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

लोगों से कर्मी करें कुशल व्यवहार : एसडीओ फोटो-5केप्सन- संबोधित करते एसडीओ व उपस्थित कर्मीप्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज लोक संवेदना अभियान के तहत शनिवार को एसडीओ डॉ मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर एसडीओ श्री झा ने कर्मियों से लोक कार्यों के प्रति संवेदनशील […]

लोगों से कर्मी करें कुशल व्यवहार : एसडीओ फोटो-5केप्सन- संबोधित करते एसडीओ व उपस्थित कर्मीप्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज लोक संवेदना अभियान के तहत शनिवार को एसडीओ डॉ मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर एसडीओ श्री झा ने कर्मियों से लोक कार्यों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में लोक कार्यों में अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं बरती जा रही है, जो निंदनीय है. एसडीओ ने कार्यालय में आने वाले जनप्रतिनिधि, नि:शक्त सहित सभी लोगों से कुशल व्यवहार का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कर्मियों के कुशल व्यवहार पर ही आम जन से जुड़े परेशानियों का निदान संभव है. उन्होंने कार्यालय परिसर में सहायता काउंटर खोलने व इसके लिए सहायक की प्रतिनियुक्ति की घोषणा की. सहायक द्वारा कार्यालय आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी. इसके अलावा एसडीओ ने 31 दिसंबर को कार्यालय परिसर में शिकायत पेटी लगाने का निर्देश दिया. पेटी में आम जन किसी भी कर्मी के दुर्व्यवहार सहित अन्य शिकायत दर्ज करा सकेंगे. इस मौके पर डीसीएलआर प्रभात रंजन, अवर निर्वाचन पदाधिकारी संजूला कुमारी, कार्यपालक दंडाधिकारी रंजय कुमार सिंह, अवर निबंधन पदाधिकारी मोहन मंडल, बीडीओ प्रशांत कुमार,सीओ अरविंद कुमार मिश्र, बीएओ राम पारस मुखिया, एमओ चंद्रशेखर झा, नरेश कुमार जायसवाल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >