फोटो-08 केप्सन- पीएचसी में इलाजरत छात्राछातापुर. हाई स्कूल परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बाल मेला का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संकुलों से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस मौके पर दौड़, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ. संबंधित विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों की देखरेख में आयोजित मेला में सफल प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. नहीं थी प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाबाल मेला के दौरान 400 मीटर रिले दौड़ में प्रतिभागी मध्य विद्यालय चुन्नी की कक्षा आठ की छात्रा अमृता कुमारी बेहोश होकर गिर गयी. जिसके बाद मेला के लिए किये गये स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया. दरअसल मेला में प्राथमिक उपचार की कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी. इसके कारण छात्रा को आयोजक मंडल द्वारा बेहोशी की हालत में पीएचसी में भरती कराया गया. छात्रा का उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ ललन कुमार ठाकुर ने बताया कि गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छात्रा को रेफर कर दिया गया है.
बाल मेला के दौरान छात्रा बेहोश, खुली व्यवस्था की पोल
फोटो-08 केप्सन- पीएचसी में इलाजरत छात्राछातापुर. हाई स्कूल परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बाल मेला का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संकुलों से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस मौके पर दौड़, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ. संबंधित विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों की देखरेख […]
