फोटो-05केप्सन- डॉ अमन की फाइल फोटोप्रतिनिधि,सुपौल कोसी व मिथिलांचल क्षेत्र को रेल सूत्र में बांधने व रेल अमान परिवर्तन की मांग को लेकर 21 दिसंबर से मिथिला देशम पार्टी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. उक्त बातें पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमन कुमार ने शुक्रवार को कही. डॉ कुमार ने कहा कि एक तरफ जहां देश में सुपर फास्ट ट्रेन चलायी जा रही है. वहीं दूसरी ओर कोसी वासियों को आज भी पुरानी व मीटर गेज रेल लाइन के भरोसे छोड़ दिया गया है. सुपौल जिले में एक मीटर भी बड़ी रेल लाइन नहीं बिछी है, जबकि अधिकांश स्थानों पर लोग साधारण ट्रेन में यात्रा को मजबूर हैं. विशेष रूप से कोसी व मिथिला वासियों को रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है.डॉ कुमार ने कहा कि इलाके में रेल नेटवर्क का अभाव कोसी व मिथिला वासियों के साथ बेइमानी है. माल की ढ़ुलाई नहीं होने से इलाके वासी महंगाई की मार झेलने को विवश हैं. वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा भी रेल बजट में अमान परिवर्तन के लिए राशि आवंटित नहीं की गयी, जो उनकी उदासीनता का परिचायक है. कहा कि इलाके वासियों के हक और हकूक के लिए लोक तांत्रिक तरीके से आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी.
रेल सुविधा से वंचित हैं कोसीवासी, 21 से आंदोलन : डॉ अमन
फोटो-05केप्सन- डॉ अमन की फाइल फोटोप्रतिनिधि,सुपौल कोसी व मिथिलांचल क्षेत्र को रेल सूत्र में बांधने व रेल अमान परिवर्तन की मांग को लेकर 21 दिसंबर से मिथिला देशम पार्टी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. उक्त बातें पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमन कुमार ने शुक्रवार को कही. डॉ कुमार ने कहा कि एक तरफ […]
