किसनपुर.22 दिसंबर को निर्धारित विधानसभा घेराव की सफलता को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सांख्यिकी स्वयंसेवकों की बैठक बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर कुमार ने की. बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सांख्यिकी स्वयंसेवकों से न ही काम लिया जा रहा है और न ही उनका वेतन दिया जा रहा है, जो स्वयंसेवकों के साथ अन्याय है. उन्होंने राज्य में बढ़ती बेरोजगारी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराते अधिकाधिक संख्या में स्वयंसेवकों को विधानसभा घेराव में हिस्सा लेने का आह्वान किया. इस मौके पर परमानंद यादव, अखिलेश कुमार झा, रूपेश कुमार, रमेश कुमार साह, राजेश कुमार, रवींद्र कुमार, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, राज किशोर, प्रकाश कुमार, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, गणेश कुमार आदि मौजूद थे.
विधानसभा घेराव की सफलता पर विमर्श
किसनपुर.22 दिसंबर को निर्धारित विधानसभा घेराव की सफलता को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सांख्यिकी स्वयंसेवकों की बैठक बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर कुमार ने की. बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सांख्यिकी स्वयंसेवकों से न ही काम […]
