गोदाम प्रबंधक की अपराधियों ने की पिटाई

निर्मली. बिहार राज्य खाद्य निगम के सहायक गोदाम प्रबंधक राजेंद्र दास के वार्ड नंबर छह स्थित आवास पर अपराधियों ने धावा बोल कर बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना के संबंध में श्री दास ने मंगलवार को स्थानीय थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि सोमवार की शाम छह बजे पांच-छह […]

निर्मली. बिहार राज्य खाद्य निगम के सहायक गोदाम प्रबंधक राजेंद्र दास के वार्ड नंबर छह स्थित आवास पर अपराधियों ने धावा बोल कर बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना के संबंध में श्री दास ने मंगलवार को स्थानीय थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि सोमवार की शाम छह बजे पांच-छह की संख्या में अपराधी आवास पर आ धमके और मारपीट करने लगा. उसके बाद एटीएम कार्ड व मोबाइल तथा आठ हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गया. अपराधियों के जाने के बाद हल्ला मचाने पर लोग जुटे. श्री दास को पीएचसी में भरती कराया गया है. घटना के बाबत एसडीपीओ नेशार अहमद शाह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शीघ्र ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >