शोक संतप्त परिजनों से मिले भाजपा नेता

बांस काटने से मना करने पर अपराधियों ने रामनंदन को मारी थी गोली फोटो -02कैप्सन – परिजनों से मिलते भाजपा नेतासिमराही. बांस काटने से मना करने पर युवक रामनंदन की गोली मार कर हत्या किये जाने के बाद से परिजनों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा है. शोक संतप्त परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाने मृतक के गांव […]

बांस काटने से मना करने पर अपराधियों ने रामनंदन को मारी थी गोली फोटो -02कैप्सन – परिजनों से मिलते भाजपा नेतासिमराही. बांस काटने से मना करने पर युवक रामनंदन की गोली मार कर हत्या किये जाने के बाद से परिजनों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा है. शोक संतप्त परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाने मृतक के गांव फकीरना युवा भाजपा नेता सचिन माधोगडि़या मंगलवार को पहुंचे. मृतक के परिजनों ने पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बताया. श्री माधोगडि़या ने परिजनों से कहा कि रामनंदन के हत्यारों को सजा दिलाने की मुहिम में वे परिजनों के साथ हैं. मृतक के भाई महेंद्र ने कहा कि पुलिस अभियुक्त को बचाने में लगी है. उनके घर पर पुलिस तैनात की गयी है, जबकि हत्यारे खुलेआम घूम रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >