चार लोगों को पीट कर किया घायल

सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित गजना चौक पर मुरगा बेचने वाले कार्तिक चौधरी एवं उसकी पत्नी और पतोहू एवं पोता को स्थानीय कुछ दबंगों ने पीट कर घायल कर दिया. सभी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल कार्तिक चौधरी ने बताया कि किशोर कुमार और मो कैला रविवार को बिना पैसा दिये […]

सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित गजना चौक पर मुरगा बेचने वाले कार्तिक चौधरी एवं उसकी पत्नी और पतोहू एवं पोता को स्थानीय कुछ दबंगों ने पीट कर घायल कर दिया. सभी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल कार्तिक चौधरी ने बताया कि किशोर कुमार और मो कैला रविवार को बिना पैसा दिये जबरन मुरगा लेना चाहता था. पूर्व में भी कई बार जबरन मुरगा ले चुका था. मुरगा नहीं देने पर लाठी-डंडे से पिटाई की गयी. थानाध्यक्ष इंद्रजीत बैठा ने बताया कि कोई शिकायत नहीं मिली है, मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >