नीतू करेंगी राष्ट्रीय सद्भावना कैंप में शिरकत

फोटो-6केप्सन- नीतू सिंह का फाइल फोटोप्रतिनिधि,सुपौलबबूजन विशेश्वर बालिका विद्यालय की एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर नीतू सिंह ने एक बार फिर अपनी काबिलीयत का लोहा मनवाया है. नीतू केरल के कोझी कोड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सद्भावना कैंप में बिहार और झारखंड के एनसीसी कैडेटों का नेतृत्व करेंगी. इस बाबत 04 बिहार गर्ल्स बटालियन एनसीसी, सहरसा […]

फोटो-6केप्सन- नीतू सिंह का फाइल फोटोप्रतिनिधि,सुपौलबबूजन विशेश्वर बालिका विद्यालय की एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर नीतू सिंह ने एक बार फिर अपनी काबिलीयत का लोहा मनवाया है. नीतू केरल के कोझी कोड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सद्भावना कैंप में बिहार और झारखंड के एनसीसी कैडेटों का नेतृत्व करेंगी. इस बाबत 04 बिहार गर्ल्स बटालियन एनसीसी, सहरसा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल केएस काव्या द्वारा पत्र लिख कर सूचना दी गयी है. पत्र में कहा गया है कि नीतू बतौर सेकेंड ऑफिसर कोझी कोड में 15 दिसंबर 2014 से 04 जनवरी 2015 तक आयोजित राष्ट्रीय सद्भावना कैंप में हिस्सा लेंगी. गौरतलब है कि सद्भावना कैंप में देश के सभी 17 एनसीसी निदेशालय के कैडेट हिस्सा लेते हैं, जिसका उद्देश्य एक दूसरे की संस्कृति से रू-ब-रू होना होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >