आरएसएस का शीतकालीन शिविर प्रारंभ

प्रतिनिधि, सुपौलराष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का दो दिवसीय शीतकालीन शिविर शनिवार की शाम स्थानीय भारत सेवक समाज कॉलेज परिसर में प्रारंभ हुआ. यह जानकारी संघ के जिला कार्यवाह विजय कुमार भुसकुलिया ने दी. उन्होंने बताया कि शिविर में सहरसा, सुपौल व मधेपुरा जिले के 300 स्वयं सेवक भाग लेंगे. शिविर में स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण […]

प्रतिनिधि, सुपौलराष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का दो दिवसीय शीतकालीन शिविर शनिवार की शाम स्थानीय भारत सेवक समाज कॉलेज परिसर में प्रारंभ हुआ. यह जानकारी संघ के जिला कार्यवाह विजय कुमार भुसकुलिया ने दी. उन्होंने बताया कि शिविर में सहरसा, सुपौल व मधेपुरा जिले के 300 स्वयं सेवक भाग लेंगे. शिविर में स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण शनिवार की शाम प्रारंभ हुआ. शिविर का उदघाटन संघ के प्रांतीय प्रचारक राम कुमार द्वारा किया जायेगा. उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान रविवार की सुबह शहर की प्रमुख सड़कों पर संघ के स्वयं सेवकों द्वारा पथ संचलन किया जायेगा. जबकि शिविर के दौरान प्रांतीय प्रचारक राम कुमार समेत विभाग प्रचारक उदय जी, विभाग कार्यवाह बुद्धेश्वर जी, जिला प्रचारक मिथिलेश जी, जिला संघ चालक सतीश चंद्र मिश्र व जिला कार्यवाह द्वारा बौद्धिक स्वयं सेवकों को दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य स्वयं सेवकों में राष्ट्र भक्ति का निर्माण करना है. साथ ही वसुधैव कुटुम्बकम्ब की भावना से उन्हें प्रेरित कर भारत माता को परम वैभव के सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा. शिविर में स्वयं सेवकों को संघ के कार्य एवं उसके विचारों से भी अवगत कराया जायेगा. शिविर का समापन रविवार की संध्या होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >